गुजरात गौण सेवा सिलेक्शन बोर्ड (GSSSB) ने आधिकारिक रूप से फायरमैन सह ड्राइवर क्लास-III भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और गुजरात राज्य सरकार के अंतर्गत काम करने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी और उम्मीदवार 1 सितंबर 2025 से 15 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते है।
इस पोस्ट में पात्रता, परीक्षा पैटर्न, आयु सीमा, वेतन, सिलेक्शन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी दी गई है।
मुख्य जानकारी – GSSSB Fireman cum Driver Recruitment 2025
| प्रश्न | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड | गुजरात गौण सेवा सिलेक्शन बोर्ड (GSSSB) |
| पद का नाम | फायरमैन सह ड्राइवर, क्लास-III |
| कुल पद | 13 |
| विज्ञापन संख्या | 347/202526 |
| नौकरी का स्थान | गुजरात |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.gsssb.gujarat.gov.in |
महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)
| घटना | तारीख |
| ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 01 सितंबर 2025 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 15 सितंबर 2025 |
| परीक्षा तारीख | बाद में जारी की जाएगी |
सुचना: ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 है। इसके बाद जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए सभी उम्मीदवार समय पर आवेदन कर लें।
इस नौकरी क्या जरुरी है (Eligibility Criteria)
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कुछ योग्यताओं को पूरा करना जरूरी है। आइए विस्तार से जानें
1) शैक्षणिकता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं कक्षा पास होना चाहिए।
- डिग्री/डिप्लोमा की आवश्यकता नहीं है, लेकिन कम से कम 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है।
2) ड्राइविंग लाइसेंस
- उम्मीदवार के पास मान्य हेवी मोटर व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
- लर्निंग लाइसेंस स्वीकार्य नहीं है।
3) फायरफाइटिंग और रेस्क्यू का ज्ञान
- यदि उम्मीदवार के पास आग बुझाने और बचाव कार्यों से संबंधित मूलभूत ज्ञान है, तो उस उम्मेदवार को सिलेक्शन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी।
4) भाषा का ज्ञान
- उम्मीदवार को गुजराती और हिंदी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit)
- कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
- ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 33 वर्ष
इसके अलावा, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/EWS आदि) के उम्मीदवारों को गुजरात सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट (Age Relaxation) दी जाएगी।
आवेदन शुल्क (Application Fees)
- General / OBC उम्मीदवारों के लिए: ₹100/-
- SC / ST / EWS / भूतपूर्व सैनिक महिला उम्मीदवारों के लिए: कोई शुल्क नहीं
आप आवेदन शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकते है।
आपको बता दे कि एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। इसलिए आवेदन भरने से पहले सभी जानकारी अच्छे से चेक कर लें।
वेतन (Salary)
GSSSB फायरमैन सह ड्राइवर क्लास-III भर्ती 2025 के तहत सिलेक्टेड उम्मीदवारों को गुजरात राज्य सरकार के नियमों और 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा।
- अनुमानित वेतन: ₹25,500/- से ₹81,100/- प्रति महीना
इसके अलावा सिलेक्टेड उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।
सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)
1) लिखित परीक्षा (Written Examination)
- सबसे पहले उम्मीदवारों की एक लिखित परीक्षा ली जाएगी।
- यह परीक्षा OMR शीट पर आधारित होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, फायर सेफ्टी, बेसिक ड्राइविंग और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
2) शारीरिक परीक्षा (PTE)
- लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा देनी होगी।
- इसमें दौड़, ऊँचाई, वजन, छाती की माप और शारीरिक सहनशक्ति जैसी परीक्षा शामिल होंगी।
3) ड्राइविंग टेस्ट (Driving Test)
- PET पास करने के बाद उम्मीदवारों का प्रैक्टिकल ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा।
- इसमें हेवी मोटर व्हीकल (HMV) चलाने की क्षमता, कंट्रोल और सड़क सुरक्षा नियमों के ज्ञान की जांच की जाएगी।
4) डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification)
- जो उम्मीदवार सभी परीक्षाओं में पास होंगे, उन्हें अपने मूल डॉक्यूमेंट की जांच के लिए बुलाया जायेगा।
5) फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Merit List)
- सभी स्टेप सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद, उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
| विषय | मार्क्स |
| Logical Reasoning & Data Interpretation | 30 |
| Quantitative Aptitude | 20 |
| Indian Constitution, Current Affairs, Gujarat & English Communication | 30 |
| Subject-Related Questions (Fire & Driving related) | 120 |
- कुल: 200 मार्क्स
- परीक्षा समय: 3 घंटे (180 मिनट)
- नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
GSSSB फायरमैन सह ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं
Step 1: सबसे पहले उम्मीदवार OJAS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: ojas.gujarat.gov.in
Step 2: होमपेज पर जाकर “Apply Online” सेक्शन में जाएँ और GSSSB Fireman cum Driver Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: अब ऑनलाइन एप्लिकेशन फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें आपको अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही सही भरे।
Step 4: इसके बाद उम्मीदवार को अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
Step 5: ऑनलाइन आवेदन शुल्क को जमा करे (डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI)।
Step 6: सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और एक प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
निष्कर्ष
GSSSB फायरमैन सह ड्राइवर भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो गुजरात में फायरफाइटिंग और रेस्क्यू ऑपरेशन में अपनी सेवा देना चाहते हैं।
इस भर्ती में शामिल होकर आप न केवल अपने करियर को सुरक्षित बना सकते हैं, बल्कि समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा भी हासिल कर सकते हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन जरूर करें और लिखित तथा शारीरिक परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।
GSSSB Fireman cum Driver Recruitment 2025 – FAQ
1) GSSSB फायरमैन सह ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?
उतर: आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 है।
2) फायरमैन सह ड्राइवर के लिए सिलेक्शन प्रक्रिया क्या है?
उतर:
लिखित परीक्षा (OMR आधारित)
शारीरिक परीक्षा (PET)
ड्राइविंग टेस्ट
डॉक्यूमेंट की जांच
3) शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उतर: उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है और उसके पास मान्य हेवी मोटर व्हीकल (HMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
4) ऑनलाइन आवेदन कहां करें?
उतर: आवेदन केवल ओफिशियल OJAS पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है: ojas.gujarat.gov.in
