GMU Assistant Finance Officer Recruitment 2025: गुजरात मेरीटाइम यूनिवर्सिटी (GMU), गांधीनगर ने हाल ही में Assistant Finance Officer पद पर भर्ती के लिए सूचना जारी की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यदि आप CA या ICWA क्वालिफाइड हैं और आपके पास Accounts, Audit और Financial Management का अनुभव है, तो यह नौकरी आपके लिए बेहद सुनहरा मौका है।

सिलेक्शन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा और उसके बाद व्यक्तिगत इंटरव्यू (Interview) से गुजरना होगा।

मुख्य जानकारी – Gujarat Maritime University Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संस्था का नाम Gujarat Maritime University (GMU), Gandhinagar
पदAssistant Finance Officer (AFO)
कुल पद01
पद का प्रकार5 वर्ष के लिए
आवेदन का माध्यमऑफ़लाइन (डाक/कूरियर द्वारा)
आवेदन शुल्क₹1000/₹700
वेतन(₹56,100 – ₹1,77,500) 7वें वेतन आयोग
आधिकारिक वेबसाइटwww.gmu.edu.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
भर्ती सूचना जारी होने की तारीख06 सितम्बर 2025
आवेदन करने की अंतिम तारीख06 अक्टूबर 2025 (शाम 05:00 बजे तक)

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

जरुरी योग्यता (Essential Qualification):
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या ICWA डिग्री होना जरूरी है।
वैकल्पिक योग्यता (Desirable Qualification):
  • मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 55% मार्क्स के साथ मास्टर डिग्री।
  • कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और कोर्स का सर्टिफिकेट।
  • UGC, RTI, भारत सरकार, NAAC, BCI और गुजरात सरकार से जुड़े नियमों की जानकारी होना।

अनुभव (Experience)

  • उम्मीदवार के पास कम से कम 8 वर्ष का कार्यानुभव होना चाहिए।
  • यह अनुभव सरकारी, अर्ध-सरकारी, शैक्षणिक संस्थान या प्राइवेट कंपनियों में (Financial Work) से संबंधित होना चाहिए।
जरुरी अनुभव (Relevant Experience)

उम्मीदवार के पास फाइनेंसियल क्षेत्र से जुड़े निचे लिखे कार्यों का व्यावहारिक अनुभव होना चाहिए:

  • बजट की तैयारी (Budget Preparation & Execution): वार्षिक बजट बनाना और उसका सही तरीके से उपयोग सुनिश्चित करना।
  • खातों की जाँच और रिपोर्टिंग (Account Reconciliation & Financial Reporting): खातों की जाँच-पड़ताल करना और समय-समय पर सटीक रिपोर्ट तैयार करना।
  • स्टोर और एसेट रजिस्टर का रिकॉर्ड (Store & Asset Register Maintenance): संपत्तियों और स्टॉक का सही रिकॉर्ड रखना।
  • ऑडिट संबंधी कार्य (Statutory Audit Matters): नियमों के अनुसार ऑडिट कार्यों का करना।
  • खरीद और टेंडर प्रक्रिया (Procurement & Tendering Process): सामान/सेवाओं की खरीद और टेंडर से जुड़े कार्य संभालना।
  • GEM एप्लिकेशन का संचालन (GEM Application Handling): सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GEM Portal) पर खरीद और अन्य प्रक्रियाओं का संचालन करना।
अन्य शर्तें

उम्मीदवार ने कम से कम दो अकाउंटिंग वर्कशॉप (Accounting Workshops) में भाग लिया हो।
Tally, GST और MIS में उत्कृष्ट ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव होना जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदन की अंतिम तारीख तक उम्मीदवार की आयु ज्यादा से ज्यादा 60 वर्ष होनी चाहिए।

वेतन (Salary)

  • इस पद पर सिलेक्टेड उम्मीदवार को पे लेवल-10 के अंतर्गत वेतन दिया जाएगा।
  • उम्मीदवार को गुजरात सरकार के 7वां वेतन आयोग के अनुसार ₹56,100 से ₹1,77,500 तक का वेतन दिया जायेगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • Gen/OBC उम्मीदवार: ₹1000/-
  • SC/ST/PwD उम्मीदवार: ₹700/-

भुगतान का माध्यम (Payment Mode): आवेदन शुल्क का भुगतान केवल डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) के जरिए करना होगा।

डिमांड ड्राफ्ट “Gujarat Maritime University” के पक्ष में बनना चाहिए और यह गांधीनगर (Payable at Gandhinagar) में देना होगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

GMU AFO भर्ती 2025 की सिलेक्शन प्रक्रिया दो स्टेप में की जाएगी:

1) लिखित परीक्षा (Written Test)

लिखित परीक्षा में निचे लिखे विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जायेगे:

  • रीजनिंग (Reasoning)
  • गणित (Arithmetic)
  • सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
  • विषय ज्ञान (Domain Knowledge)
  • अंग्रेज़ी (English)
  • नोटिंग और ड्राफ्टिंग (Noting & Drafting)
2) व्यक्तिगत इंटरव्यू (Personal Interview)
  • लिखित परीक्षा में सफल/शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू (Interview) के लिए बुलाया जाएगा।
  • इंटरव्यू में उम्मीदवार की प्रोफेशनल स्किल्स, पर्सनालिटी और प्रैक्टिकल नॉलेज की जाँच की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र (Application Form) डाउनलोड करें।

Step 2: आवेदन पत्र में सभी जरुरी जानकारी भरें और पासपोर्ट साइज का फोटो चिपकाएँ।

Step 3: एसएससी (SSC) से आगे तक की सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और मार्कशीट्स की कॉपी को फॉर्म के साथ जोड़े।

Step 4: आवेदन पत्र को डिमांड ड्राफ्ट (Demand Draft) के साथ निचे लिखे पते पर भेजें:

The Registrar, Gujarat Maritime University,
Transitory Campus at GNLU Campus,
Attalika Avenue, Knowledge Corridor, Koba,
Gandhinagar, Gujarat – 382426

Step 5: लिफाफे पर स्पष्ट रूप से लिखें:
“Application for the post of Assistant Finance Officer”

ध्यान दे: आपका आवेदन फॉर्म 06 अक्टूबर 2025 (शाम 05:00 बजे तक) तक उपर लिखे पते पर पहुंच जाना चाहिए और देर से पहुंचे आवेदन फॉर्म को रद कर दिया जायेगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहां क्लिक करें
आवेदन फॉर्मयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटgmu.edu.in

निष्कर्ष

गुजरात मेरीटाइम यूनिवर्सिटी भर्ती 2025 Finance Sector से जुड़े योग्य और अनुभवी के लिए एक बेहतरीन अवसर है। यदि आपके पास ऑडिटिंग, अकाउंटिंग और MIS से संबंधित मजबूत कौशल हैं, तो यह पद न केवल आपको एक उच्च वेतन प्रदान करेगा, बल्कि गुजरात के उच्च शिक्षा क्षेत्र (Higher Education Sector) में योगदान देने का एक सुनहरा मौका भी देगा।

यदि आप पात्र हैं, तो अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें। 06 अक्टूबर 2025 से पहले ही आवेदन भेज दें, ताकि डाक या कूरियर में किसी प्रकार की देरी से बचा जा सके।

Gujarat Maritime University Recruitment 2025 – FAQ

1) GMU AFO भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?
उतर:
06 अक्टूबर 2025 (शाम 05:00 बजे तक)।

2) GMU भर्ती 2025 में कुल कितनी रिक्तियाँ निकली हैं?
उतर:
कुल 01 पद के लिए भर्ती होगी।

3) GMU Assistant Finance Officer का वेतन क्या है?
उतर:
पे लेवल-10: ₹56,100 – ₹1,77,500 प्रतिमाह (7वां वेतन आयोग अनुसार)।

4) GMU भर्ती 2025 की सिलेक्शन प्रक्रिया क्या होगी?
उतर:
लिखित परीक्षा + इंटरव्यू (Written Test + Interview)।

5) गुजरात मेरीटाइम यूनिवर्सिटी भर्ती 2025 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
उतर:
www.gmu.edu.in