IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025: भारत सरकार के गृह मंत्रालय (MHA) ने इंटेलिजेंस ब्यूरो जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भर्ती के तहत जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर के कुल 394 पदों पर भर्ती की जाएगी। आपके पास डिप्लोमा, B.Sc. या BCA की डिग्री है तो आप इस नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इस पोस्ट में आपको पात्रता, वेतन, शैक्षणिकता, आवेदन प्रक्रिया, आयु सीमा और सिलेक्शन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

मुख्य जानकारी – IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संस्था का नामगृह मंत्रालय (MHA), भारत सरकार
पद का नामजूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर
कुल पद394
वेतन₹25,500 से ₹81,100 तक
सिलेक्शन प्रक्रियाऑनलाइन परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू
शैक्षणिकताDiploma, B.Sc, BCA
आधिकारिक वेबसाइटwww.mha.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की शुरुआत23 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तारीख14 सितम्बर 2025, रात 11:59 बजे तक
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख16 सितम्बर 2025

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

अगर आप इस नोकरी के लिए आवेदन करना चाहते है तो आप के पास निचे में से किसी एक स्ट्रीम में शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए:

1) डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग (Diploma in Engineering) – किसी एक शाखा में
  • इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन (Electronics & Telecommunication)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन (Electronics & Communication)
  • इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स (Electrical & Electronics)
  • सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology)
  • कंप्यूटर साइंस (Computer Science)
  • कंप्यूटर इंजीनियरिंग (Computer Engineering)
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन्स (Computer Applications)
2)B.Sc. की डिग्री – किसी एक विषय में
  • इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics)
  • कंप्यूटर साइंस (Computer Science)
  • भौतिकी (Physics)
  • गणित (Mathematics)
3) कंप्यूटर एप्लीकेशन्स में ग्रेजुएट (BCA)
  • आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मिली BCA की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 27 वर्ष
आयु में छूट (Age Relaxation)
केटेगरी आयु
SC/ST5 वर्ष की छूट
OBC3 वर्ष की छूट
विभागीय सरकारी कर्मचारी40 वर्ष तक
विधवा महिलाएँ35 से 40 वर्ष
प्रतिभाशाली खिलाड़ी5 वर्ष की छूट
भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस पद के लिए दिव्यांग (PwBD) उम्मेदवार आवेदन नहीं कर सकते।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सभी उम्मीदवारों के लिए: ₹550/-
  • पुरुष उम्मीदवार (UR, EWS, OBC): ₹100/- + ₹550/-
  • SC/ST उम्मीदवार, महिला और भूतपूर्व सैनिक: ₹550/-

आप SBI ePay Lite के माध्यम से (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI) से आवेदन शुल्क को जमा कर सकते है।

महत्वपूर्ण जानकारी: एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जायेगा (Non-Refundable)।

वेतन (Salary)

इस नोकरी में सिलेक्टेड उम्मेदवार को एक सुरक्षित और सम्मानजनक सरकारी नौकरी के साथ शानदार वेतन और कई अतिरिक्त सुविधाएँ भी मिलती हैं।

जानकारीलाभ
वेतन₹25,500 से ₹81,100
स्पेशल सिक्योरिटी अलाउंस बेसिक पे का 20% ज्यादा
अन्य सुविधाएँसभी केंद्रीय सरकारी भत्तों (Allowances) का लाभ
फायदे (Advantages):
  • स्थिर और सम्मानजनक सरकारी नौकरी
  • बेहतरीन सैलरी और भत्तों की सुविधा
  • प्रोमोशन और करियर प्रगति के भरपूर मौके
  • देश की सेवा करने का विशेष गौरव

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

1) ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा (Online Objective Exam)
  • कुल प्रश्न: 100 प्रश्न
  • समय: 2 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 मार्क्स काटे जायेगे
2) स्किल टेस्ट (Skill Test)
  • प्रकार: प्रैक्टिकल और तकनीकी परीक्षा (Practical & Technical)
  • कुल मार्क्स: 30
3) इंटरव्यू (Interview)
  • कुल मार्क्स: 20

महत्वपूर्ण सुचना: केवल उन्ही उम्मीदवार को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिन्होंने जरुरत के अनुसार परीक्षा में कट-ऑफ मार्क्स प्राप्त किए हो।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाए: Ministry of Home Affairs https://www.mha.gov.in/en

Step 2: सभी जरुरी जानकारी को भर के रजिस्ट्रेशन करे।

Step 3: फॉर्म में मागी गई सभी जरुरी जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें।

Step 4: जरुरी डॉक्यूमेंट की कॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ सबमिट करे।

Step 5: केटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

महत्वपूर्ण सुचना: एक उम्मीदवार केवल एक बार ही आवेदन कर सकता है। मल्टीपल आवेदन करने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.mha.gov.in

निष्कर्ष

IB Junior Intelligence Officer भर्ती 2025 उन युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो तकनीकी योग्यता (Diploma, B.Sc. या BCA) रखते हैं और इंटेलिजेंस ब्यूरो जैसी प्रतिष्ठित संस्था के साथ जुड़कर देश की सेवा करना चाहते हैं। इस भर्ती में आकर्षक वेतन और भत्ते दिए जायेगे।

अगर आप शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की शर्तें पूरी करते हैं तो 14 सितम्बर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना न भूलें। समय पर आवेदन और बेहतर तैयारी से आप इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025 – FAQ

1) IB Junior Intelligence Officer Recruitment 2025 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर:
इस भर्ती के तहत कुल 394 पदों पर भर्ती की जाएगी।

2) आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?
उत्तर:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 14 सितम्बर 2025 (रात 11:59 बजे तक) है।

3) इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
उत्तर:
उम्मीदवार के पास Diploma (Engineering), B.Sc. (Electronics/CS/Physics/Maths) या BCA की डिग्री होनी चाहिए।

4) सिलेक्शन प्रक्रिया कैसे होगी?
उतर:
ऑनलाइन टेस्ट
स्किल टेस्ट
इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट