PRL Ahmedabad Recruitment 2025: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी (PRL), अहमदाबाद – जो अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार के अंतर्गत एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक और रिसर्च संस्थान है – ने प्रोजेक्ट सुपरवाइज़र (सिविल) पद के लिए भर्ती सूचना जारी की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह नियुक्ति अस्थायी होगी और उम्मीदवारों को दो साल के लिए काम करने का मौका मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया वॉक-इन स्किल टेस्ट के ज़रिए होगी, जो 06 अक्टूबर 2025 (सोमवार) को PRL, नवरंगपुरा, अहमदाबाद में आयोजित की जाएगी।

अगर आपके पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और संबंधित क्षेत्र में अनुभव है, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है।

मुख्य जानकारी – PRL Ahmedabad Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संस्था का नामPhysical Research Laboratory (PRL), Ahmedabad
पद का नामप्रोजेक्ट सुपरवाइज़र (सिविल)
विज्ञापन संख्या12/2025
कुल पद02
वेतन ₹29,000/-
समय2 वर्ष (अस्थायी)
सिलेक्शन प्रक्रियावॉक-इन स्किल टेस्ट
आधिकारिक वेबसाइटwww.prl.res.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
वॉक-इन स्किल टेस्ट की तारीख06 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
रजिस्ट्रेशन का समय09:30 बजे – 11:30 बजे

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए।
  • अनुभव: डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े कार्यों में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 18 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 28 वर्ष

आयु सीमा की गिनती 06 अक्टूबर 2025 के आधार पर की जाएगी।

आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नौकरी की जानकारी

  • यह पद पूरी तरह से अस्थायी (Temporary) होगा और केवल दो साल की निश्चित समय के लिए मान्य रहेगा।
  • इस पद पर सिलेक्शन होने के बाद उम्मीदवार PRL में स्थायी नौकरी (Permanent Job) का दावा नहीं कर पाएंगे।
  • सिलेक्टेड उम्मीदवारों को PRL के नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएँ और लाभ उपलब्ध नहीं होंगे।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

इस भर्ती में सिलेक्शन वॉक-इन स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।

स्किल टेस्ट की जानकारी:

  • तारीख: 06 अक्टूबर 2025 (सोमवार)
  • रजिस्ट्रेशन समय: सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक
  • स्थान: मुख्य द्वार, फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी, नवरंगपुरा, अहमदाबाद

कैसे करें आवेदन (How to Apply)

Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: www.prl.res.in

Step 2: Opportunities → Job Vacancies सेक्शन से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

Step 3: फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और निचे लिखे डॉक्यूमेंट की कॉपी को जोड़े:

  • जन्म तारीख का प्रमाण (Date of Birth proof)
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र (Educational qualification certificates)
  • अनुभव प्रमाणपत्र (Experience certificates)
  • जाति प्रमाणपत्र (Caste certificate), यदि लागू हो
  • अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट (Any other required documents)

Step 4: आवेदन फॉर्म पर पासपोर्ट आकार का फोटो लगाएँ

Step 5: पूरा भरा हुआ फॉर्म और मूल डॉक्यूमेंट जांच के लिए वॉक-इन स्थल पर लेकर जाएँ।

ध्यान दें: अधूरा आवेदन या मूल डॉक्यूमेंट में कोई क्षति मिली तो आपका आवेदन तुरंत रद कर दिया जायेगा।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहां क्लिक करें
आवेदन फॉर्मयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.prl.res.in

निष्कर्ष

PRL अहमदाबाद प्रोजेक्ट सुपरवाइज़र (सिविल) भर्ती 2025 सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों के लिए एक शानदार अवसर है, जिन्हें संबंधित अनुभव है और जो भारत के प्रमुख अनुसंधान संस्थानों में से एक, अंतरिक्ष विभाग के अधीन कार्य करना चाहते हैं।

यह भर्ती वॉक-इन आधार पर है, उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखने चाहिए और 06 अक्टूबर 2025 को समय पर उपस्थित होना चाहिए।

PRL Ahmedabad Recruitment 2025 – FAQ

1) PRL प्रोजेक्ट सुपरवाइज़र (सिविल) के लिए वॉक-इन स्किल टेस्ट की तारीख क्या है?
उत्तर:
वॉक-इन स्किल टेस्ट 06 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

2) PRL प्रोजेक्ट सुपरवाइज़र (सिविल) का वेतन कितना है?
उत्तर:
स्टाइपेंड ₹29,000/- प्रति महीना

3) PRL प्रोजेक्ट सुपरवाइज़र भर्ती 2025 के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर:
आयु सीमा 18 से 28 वर्ष है (06 अक्टूबर 2025 तक)।

4) क्या यह स्थायी सरकारी नौकरी है?
उत्तर:
नहीं, यह पद पूरी तरह अस्थायी है और केवल 2 वर्षों के लिए है।