RMC Environmental Engineer Recruitment 2025: राजकोट महानगर पालिका (RMC) ने Environmental Engineer (Class-1) पद के लिए भर्ती सूचना जारी कर दी है। अगर आप गुजरात में एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह भर्ती पूरी तरह से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से होगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 01 अक्टूबर 2025 तय की गई है।

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता मापदंड, वेतन और जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें। इसके बाद ही आधिकारिक वेबसाइट www.rmc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करें।

मुख्य जानकारी – RMC Environmental Engineer Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संगठन (Organization)राजकोट महानगर पालिका (RMC)
पद का नाम (Post Name)Environmental Engineer (Class-1)
कुल पद 01
श्रेणी (Category)सरकारी नौकरी
आवेदन की अंतिम तारीख01 अक्टूबर 2025
आवेदन का तरीका (Application Mode)ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website)www.rmc.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
नोटिफिकेशन जारी17 सितंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत17 सितंबर 2025
आवेदन की अंतिम तारीख01 अक्टूबर 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
फीस जमा करने की अंतिम तारीख01 अक्टूबर 2025

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Environmental Engineering में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • या
  • Civil Engineering में ग्रेजुएशन की डिग्री हो, जिसमें Environmental Engineering एक विषय के रूप में शामिल हो।

अनुभव (Experience Requirement)

  • उप कार्यपालक इंजीनियर (Deputy Executive Engineer) या समकक्ष पद पर कम से कम 5 साल का अनुभव हो।
  • या
  • सहायक इंजीनियर (Assistant Engineer) या समकक्ष पद पर कम से कम 7 साल का अनुभव होना जरूरी है।

योग्यता (Desirable Qualification)

  • Environmental Engineering में पोस्ट – ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • साथ ही, अगर उम्मीदवार को Mechanical Engineering का ज्ञान है, तो इसे योग्यता के रूप में विशेष माना जाएगा।

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयुष्य: 21 वर्ष
  • ज्यादा से ज्यादा आयुष्य: 45 वर्ष
आयु में विशेष छूट (Age Relaxation)
  • महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 साल की छूट मिलेगी।
  • वर्तमान में कार्यरत RMC कर्मचारी भी आयु सीमा से छूट का लाभ ले सकेंगे।

वेतन (Salary)

सिलेक्टेड उम्मीदवारों को हर महीने अच्छी-खासी सैलरी मिलेगी, जो अनुभव और पद के हिसाब से बढ़ती भी जाएगी। सरकारी नौकरी के साथ मिलने वाली अन्य सुविधाएँ और भत्ते (Allowances) इसे और भी आकर्षक बना देते हैं।

  • पे मैट्रिक्स (Pay Matrix): लेवल-10 (7वें वेतन आयोग के अनुसार)
  • वेतन (Salary): ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति महीना

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • General (अनारक्षित) श्रेणी के उम्मेदवार: ₹500/-
  • SC/ST/OBC श्रेणी के उम्मेदवार: सरकार के नियमों के अनुसार शुल्क में छूट प्राप्त होगी।

फीस जमा करने का तरीका (Payment Mode): फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन किया जा सकता है – जैसे डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महत्वपूर्ण जानकारी: एक बार आवेदन शुल्क जमा करने के बाद वापस नहीं किया जायेगा (Non-refundable)।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

RMC में पद के लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन आमतौर पर निचे लिखे स्टेप के माध्यम से किया जाता है:

1) लिखित या ऑनलाइन परीक्षा – उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान और योग्यता का आकलन।
2) स्क्रीनिंग या प्रैक्टिकल टेस्ट – कुछ मामलों में प्रैक्टिकल परीक्षा या स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जा सकता है।
3) इंटरव्यू (Interview) – अंत में योग्य उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

ध्यान दें: आवेदन की संख्या और स्थिति के अनुसार अंतिम सिलेक्शन प्रक्रिया RMC के नगर द्वारा तय की जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटrmc.gov.in

निष्कर्ष

राजकोट महानगर पालिका (RMC) की Environmental Engineer भर्ती 2025 पर्यावरण या सिविल इंजीनियरिंग में अनुभव रखने वाले योग्य उम्मीदवार के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह क्लास-1 पद और आकर्षक वेतन के साथ एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।

हम सभी आवेदकों को सलाह देते हैं कि वे आधिकारिक सूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें, पात्रता सुनिश्चित करें, और अंतिम समय की समस्याओं से बचने के लिए 01 अक्टूबर 2025 से पहले ही ऑनलाइन आवेदन कर दें।

RMC Environmental Engineer Recruitment 2025 – FAQ

1) RMC Environmental Engineer भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख क्या है?
उतर:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 01 अक्टूबर 2025 है।

2) Environmental Engineer पद के लिए कितनी रिक्तियाँ उपलब्ध हैं?
उतर:
इस भर्ती के तहत केवल 01 पद उपलब्ध है।

3) RMC में Environmental Engineer पद का वेतन क्या है?
उतर:
पे मैट्रिक्स लेवल-10, ₹56,100 – ₹1,77,500/- प्रति महीना।

4) क्या महिला उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकती हैं?
उतर:
हाँ, महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं और उन्हें आयु सीमा में भी विशेष छूट दी जाएगी।