Ayushman Card Apply Online 2025: भारत सरकार ने आम जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) की शुरुआत की थी। इस योजना को मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजना भी कहा जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसके अंतर्गत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) बिलकुल मुफ्त दिया
जाता है।

आयुष्मान भारत योजना ने गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा प्रदान कर उनके जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इस पोस्ट में हम आपको विस्तार से जानकारी देंगे जैसे – आयुष्मान कार्ड क्या है, इस कार्ड का लाभ कोन ले सकता है, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और कार्ड का उपयोग कैसे करें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की जानकारी

योजनाजानकारी
योजना का नामआयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY)
योजना की शुरुआत23 सितंबर 2018
स्वास्थ्य बीमासालाना ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा
भर्ती होने से पहले का खर्चभर्ती से 3 दिन पहले तक का खर्च
छुट्टी के बाद का खर्चछुट्टी के बाद 15 दिनों तक का खर्च
कैशलेस इलाज की सुविधासरकारी और प्राइवेट अस्पतालों
हेल्पलाइन नंबर14555, 1800-11-0770
आधिकारिक वेबसाइटpmjay.gov.in

आयुष्मान कार्ड क्या है?

आयुष्मान भारत योजना, जिसे लोग आम भाषा में आयुष्मान कार्ड कहते हैं, 2018 में लॉन्च की गई थी। इसका उद्देश्य गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को महंगे इलाज से राहत देना है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

योजना के तहत 10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को कवर किया गया है।

हर परिवार को सालाना ₹5 लाख तक की कैशलेस (Cashless) और पेपरलेस (Paperless) इलाज की सुविधा मिलती है।
इसका लाभ सरकारी और भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पतालों में लिया जा सकता है।

आयुष्मान कार्ड के फायदे

  • ज़रूरतमंद परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा
  • ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज (हर परिवार के लिए, हर साल)
  • कैंसर, हृदय रोग, ब्रेन और नसों की सर्जरी, हड्डी से जुड़ी बीमारियाँ – समेत लगभग 24 तरह की गंभीर बीमारियों का इलाज
  • सरकारी और प्राइवेट दोनों अस्पतालों में मान्य
  • देशभर में कहीं भी उपयोग किया जा सकता है
  • कोई उम्र की सीमा नहीं – बुजुर्ग, बच्चे, महिला, पुरुष सभी पात्र

आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता (Eligibility)

यह योजना मुख्य रूप से गरीब, आर्थिक रूप से कमजोर और श्रमिक वर्ग के लिए है।

1) ग्रामीण क्षेत्र के लिए
  • कच्चे घर में रहने वाले
  • मजदूरी करने वाले परिवार
  • विकलांग
  • आर्थिक रूप से कमजोर
2) शहरी क्षेत्र के लिए
  • मजदूर, रिक्शा चालक, घरेलू काम करने वाले
  • दिहाड़ी मजदूरी करने वाले
  • गरीब और बेघर लोग
  • सफाई कर्मचारी
  • परिवहन कर्मचारी
  • चौकीदार
  • दुकान कर्मचारी
  • सड़क पर काम करने वाले विक्रेता

पात्रता की ज्यादा जानकारी आप आधिकारिक वेबसाइट पर अपना मोबाइल नंबर या राशन कार्ड डालकर चेक कर सकते हैं।

आयुष्मान कार्ड के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार की जानकारी (राशन कार्ड से जुड़ी हुई)

आयुष्मान कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

यदि आप पात्र हैं, तो आप आसानी से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

1) ऑनलाइन तरीका (PM-JAY Portal)

Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: https://pmjay.gov.in

Step 2: ऊपर दिए गए मेन्यू में से “Am I Eligible” वाले लिंक पर क्लिक करें।

Step 3: अब अपना मोबाइल नंबर डालें, कैप्चा कोड भरें और मोबाइल पर आए OTP डालकर वेरिफाई करें

Step 4: वेरिफिकेशन के बाद फिर से कैप्चा डालकर लॉगिन बटन दबाएं

Step 5: अब फॉर्म में मागी गई सभी जरुरी जानकारी को भरे

Step 6: अब आपके सामने “E-KYC करें” का विकल्प आएगा, उस पर क्लिक करें।

Step 7: पहचान की पुष्टि के लिए आधार OTP विकल्प चुनें। आपका आधार नंबर दिखेगा, उस पर क्लिक करें।

Step 8: “Allow” पर क्लिक करें। अब मोबाइल पर आए आधार OTP और मोबाइल OTP डालें। आपको E-KYC पूरा होने का मैसेज मिल जाएगा।

Step 9: लगभग 15-20 मिनट बाद फिर से PMJAY वेबसाइट पर लॉगिन करें और वहां “Download Card” पर क्लिक करें।

Step 10: यहां फिर से आपको आधार OTP से वेरिफाई करना होगा।

Step 11: “Allow” पर क्लिक करें और आपका आयुष्मान कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

2) ऑफलाइन तरीका

Step 1: अपने नजदीकी CSC (Common Service Center) या सरकारी अस्पताल जाएँ।

Step 2: जरुरी डॉक्यूमेंट जमा करें।

Step 3: वेरिफिकेशन के बाद आयुष्मान कार्ड प्रिंट कर दिया जाएगा।

आयुष्मान कार्ड हेल्पलाइन नंबर

यदि आपको किसी भी तरह की समस्या आती है तो आप हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

  • 14555 / 1800-111-565 (टोल फ्री)

आयुष्मान कार्ड से जुड़े अस्पताल कैसे चेक करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • “Find Hospital” ऑप्शन चुनें।
  • अपने राज्य, जिला और रोग का नाम डालें।
  • आपको सभी पैनल अस्पतालों की लिस्ट मिल जाएगी।

आयुष्मान भारत योजना में अस्पताल में भर्ती होने की प्रक्रिया

अगर आप अपना इलाज आयुष्मान भारत योजना के तहत कराना चाहते हैं, तो आपको किसी भी मान्यता प्राप्त (Empanelled) अस्पताल में भर्ती होकर कैशलेस सुविधा मिल सकती है।

1) अस्पताल ढूँढें: सबसे पहले अपने नज़दीकी अस्पताल का पता लगाएँ। इसके लिए आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं या नज़दीकी CSC सेंटर से जानकारी ले सकते हैं।

2) अस्पताल पहुँचें: चुने हुए अस्पताल में जाकर रिसेप्शन या हेल्प डेस्क पर अपना आयुष्मान कार्ड और पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) दिखाएँ।

3) वेरिफिकेशन प्रक्रिया: अस्पताल आपके आयुष्मान कार्ड में मौजूद QR कोड स्कैन करेगा।

4) भर्ती और इलाज: जब आपकी पात्रता का वेरिफिकेशन हो जाए, तो अस्पताल आपको भर्ती कर लेगा। इसके बाद योजना के तहत शामिल बीमारियों और प्रक्रियाओं का कैशलेस इलाज शुरू हो जाएगा।

आयुष्मान भारत योजना में क्या शामिल नहीं है?

आयुष्मान भारत योजना गरीब और ज़रूरतमंद परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा देती है, लेकिन इसमें कुछ चीज़ें कवर नहीं की जातीं।

  • सामान्य चेकअप या बिना भर्ती हुए इलाज का खर्च इसमें शामिल नहीं है।
  • सुंदरता बढ़ाने या प्लास्टिक सर्जरी जैसे इलाज का खर्च नहीं मिलेगा।
  • नशीली दवाओं या शराब की लत छुड़ाने के इलाज का खर्च शामिल नहीं है।
  • जैसे किडनी, लीवर या हार्ट ट्रांसप्लांट का खर्च कवर नहीं है।

निष्कर्ष

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जहाँ आजकल महंगे इलाज के कारण लोग परेशान रहते हैं, वहीं आयुष्मान कार्ड के जरिए हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल सकता है।

अगर पात्र है, तो बिना देर किए अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएँ और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।