ADC Bank Apprentice Clerk Recruitment 2025: अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका तलाश रहे हैं, तो अहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (ADC Bank) ने आपके लिए एक शानदार अवसर निकाला है। बैंक ने अपरेंटिस क्लर्क (मार्केटिंग / बैंकिंग) पदों पर भर्ती की घोषणा की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सिलेक्टेड उम्मीदवारों को अहमदाबाद, गांधीनगर और बोटाद जिलों की शाखाओं में काम करने का मौका मिलेगा।

अगर आपने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया है और आपके पास कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान है, तो आप आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य जानकारी – ADC Bank Apprentice Clerk Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संस्था का नामअहमदाबाद डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (ADC Bank)
पद का नामअपरेंटिस क्लर्क (मार्केटिंग / बैंकिंग)
नौकरी का प्रकारकॉन्ट्रैक्ट आधारित (11 महीने)
स्थानअहमदाबाद, गांधीनगर और बोटाद
आवेदन का तरीकाऑनलाइन / ऑफलाइन (डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से)
आधिकारिक वेबसाइटwww.adcbank.coop

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
नोटिफिकेशन जारी28 अगस्त 2025
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत28 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तारीख12 सितम्बर 2025

महत्वपूर्ण सूचना :

  • आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख के बाद भेजे गए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना आवेदन पूरा और सही तरीके से जमा करें।

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन (Graduation) किया होना चाहिए और ग्रेजुएशन में कम से कम 50% मार्क्स होना जरूरी है।
  • केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने सितंबर 2021 के बाद ग्रेजुएशन पूरा किया हो।
  • साथ ही, उम्मीदवार को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान होना अनिवार्य है।

आयु सीमा (Age Limit)

  • इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन में आयु सीमा का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ज्यादा जानकारी के लिए ADC बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देखें।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

  • इस भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन में कोई आवेदन शुल्क का उल्लेख नहीं किया गया है।
  • सही और ताज़ा जानकारी के लिए उम्मीदवार ADC बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

वेतन (Salary)

  • ADC बैंक द्वारा सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 11 महीने समय के लिए नियुक्त किया जाएगा। इस समय के दौरान उम्मीदवारों को स्टाइपेंड के रूप में भुगतान किया जाएगा, जो उनके अनुभव और बैंकिंग क्षेत्र में योगदान के लिए निश्चित किया गया है।
  • यह स्टाइपेंड उम्मीदवारों के लिए बैंकिंग क्षेत्र में करियर की शुरुआत करने का एक बेहतरीन अवसर है। ध्यान रहे कि इस के दौरान कोई भत्ता, लाभ या अन्य सुविधाएं लागू नहीं होंगी, यानी उम्मीदवारों को केवल निर्धारित स्टाइपेंड ही मिलेगा।
  • इस भर्ती का मुख्य उद्देश्य उम्मीदवारों को बैंकिंग और मार्केटिंग सेवाओं में व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे अपने कौशल को विकसित कर सकें और भविष्य में बैंकिंग सेक्टर में स्थायी अवसरों के लिए तैयार हो सकें।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

  • पहले पात्रता मानदंड पूरा करने वाले सभी उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा
  • शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का अंतिम सिलेक्शन व्यक्तिगत इंटरव्यू (Personal Interview) के आधार पर किया जाएगा।
  • ध्यान दें कि अपरेंटिसशिप बोर्ड की मंजूरी के बाद ही उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

नियम और शर्तें (Terms and Conditions)

  • ADC बैंक में अपरेंटिस क्लर्क के रूप में नियुक्ति पूरी तरह 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट आधार पर होगी। इस समय पूरा होने के बाद कोई स्थायी नौकरी का दावा नहीं किया जा सकता।
  • सिलेक्टेड उम्मीदवारों को स्टाइपेंड दिया जाएगा, लेकिन इस दौरान कोई भत्ता या अन्य लाभ लागू नहीं होंगे।
  • उम्मीदवारों के लिए यह अनिवार्य है कि वे ADC बैंक के सभी नियमों का पालन करें। अपरेंटिस क्लर्क को बैंक का स्थायी कर्मचारी नहीं माना जाएगा, इसलिए नौकरी के दौरान सभी नीतियों का पालन करना आवश्यक है।
  • इसके अलावा, सिलेक्टेड उम्मीदवारों को अहमदाबाद, गांधीनगर या बोटाद जिलों की किसी भी शाखा में स्थानांतरित किया जा सकता है।
  • अंतिम नियुक्ति का निर्णय बैंक के पूर्ण अधिकार में होगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

यदि आप ADC बैंक में अपरेंटिस क्लर्क के पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करें:

Step 1: सबसे पहले ADC बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: www.adcbank.coop

Step 2: वेबसाइट पर Careers सेक्शन में जाकर इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें और सभी जानकारी ध्यान से पढ़ें।

Step 3: आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन भरें या यदि आवश्यक हो तो ऑफलाइन (व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से) जमा करें।

Step 4: आवेदन के साथ सभी जरुरी डॉक्यूमेंट जोड़ना न भूलें, जैसे:

  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • पहचान पत्र (ID Proof)
  • अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे नोटिफिकेशन में बताए गए हों।

Step 5: ध्यान दें कि आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2025 है। अंतिम तारीख के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटadcbank.coop

निष्कर्ष

ADC बैंक अपरेंटिस क्लर्क भर्ती 2025 उन युवा के लिए एक शानदार अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर की शुरुआत करना चाहते हैं। इसके जरिए उम्मीदवारों को बैंकिंग और मार्केटिंग के महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

ध्यान रखें कि आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2025 है। समय रहते आवेदन करें और ADC बैंक के साथ अपने सफर की शुरुआत करें। यदि आप सभी पात्रता मापदंड को पूरा करते हैं, तो इस अवसर को हाथ से जाने न दें।

ADC Bank Apprentice Clerk Recruitment 2025 – FAQ

1) ADC बैंक अपरेंटिस क्लर्क भर्ती 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उतर:
आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर 2025 है।

2) अपरेंटिस क्लर्क का कॉन्ट्रैक्ट का समय कितना होगा?
उतर:
यह भर्ती पूरी तरह 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी।

3) शैक्षणिकता योग्यता क्या आवश्यक है?
उतर:
उम्मीदवार Graduate होने चाहिए और कम से कम 50% मार्क्स प्राप्त होने चाहिए।

4) क्या कंप्यूटर ज्ञान आवश्यक है?
उतर:
हाँ, कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान अनिवार्य है।

5) क्या अपरेंटिस क्लर्क को ADC बैंक का स्थायी कर्मचारी माना जाएगा?
उतर:
नहीं, वे सिर्फ 11 महीने के कॉन्ट्रैक्ट आधार पर नियुक्त होंगे।