Vadodara Apprentice Recruitment 2025: अगर आप टेक्निकल ट्रेड्स में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शासन मुद्रणालय एवं लेखनसामग्री विभाग, वडोदरा ने अप्रेंटिस भर्ती 2025 की अधिसूचना जारी की है। पात्र उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

सिलेक्टेड उम्मेदवार को सरकार के नियमों के अनुसार ट्रेनिंग दिया जाएगा और इस दौरान उन्हें तय मासिक स्टाइपेंड (Stipend) भी मिलेगा।

मुख्य जानकारी – Govt Printing Press Vadodara Apprentice Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संगठनPrinting Press and Stationery Department, Vadodara
भर्ती प्रकारअप्रेंटिसशिप
उपलब्ध ट्रेड्समशीन माइंडर, बुक बाइंडर, DTPऑपरेटर, ऑफिस एग्जीक्यूटिव
पात्रताSSC/ITI/HSC (ट्रेड के अनुसार)
आयु सीमाकम से कम 14 वर्ष
स्टाइपेंडसरकार के नियमों के अनुसार
आधिकारिक वेबसाइटwww.apprenticeshipindia.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
आवेदन की अंतिम तारीख23-09-2025
अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशनआवेदन जमा करने से पहले

ध्यान दें: 23 सितंबर 2025 के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

पदों की जानकारी (Vacancy Details)

ट्रेड का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
मशीन माइंडर1410 वी कक्षा पास
बुक बाइंडर248 वी कक्षा पास
डेस्कटॉप पब्लिशिंग (DTP) ऑपरेटर02ITI (डीटीपी कोर्स) पास
ऑफिस एग्जीक्यूटिव (बैक ऑफिस)1012 वी कक्षा पास

सुचना:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जिन उम्मीदवारों ने मशीन माइंडर ट्रेड में आईटीआई (ITI) पास किया है, उन्हें बड़ी राहत दी जाएगी। ऐसे उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप की ट्रेनिंग में 1 साल की छूट मिलेगी।

साथ ही, ध्यान रहे कि आवेदन करने से पहले अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (Registration) करवाना अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के आपका आवेदन मान्य नहीं होगा।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन Apprenticeship India के आधिकारिक पोर्टल पर होना जरूरी है।
  • जिस ट्रेड के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसके अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी होना आवश्यक है।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • मशीन माइंडर (Machine Minder): 10वीं पास
  • बुक बाइंडर (Book Binder): 8वीं पास
  • डेस्कटॉप पब्लिशिंग ऑपरेटर (DTP Operator): ITI (डीटीपी कोर्स) पास
  • ऑफिस एग्जीक्यूटिव (बैक ऑफिस): 12वीं पास

आयु सीमा (Age Limit)

  • कम से कम आयु: 14 वर्ष (23 सितंबर 2025 तक)
  • ज्यादा से ज्यादा आयु: सूचना में कोई ऊपरी आयु सीमा का उल्लेख नहीं किया गया है।

स्टाइपेंड (Stipend)

  • सिलेक्टेड उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड (Stipend) मिलेगा।
  • स्टाइपेंड सभी ट्रेड्स और शैक्षणिक योग्यता के स्तर के अनुसार अलग-अलग तय की जाएगी। यानी, अलग-अलग ट्रेड के उम्मीदवार को उनकी योग्यता और नियमों के मुताबिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

  • उम्मीदवारों का सिलेक्शन पूरी तरह से मेरिट पर आधारित होगा, जो उनकी योग्यता परीक्षा (मार्क्स) के आधार पर बनाई जाएगी।
  • मेरिट लिस्ट में शामिल/शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को आगे डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम सिलेक्शन और अप्रेंटिसशिप की नियुक्ति प्रक्रिया, पूरी तरह से अप्रेंटिस अधिनियम के नियमों के अनुसार की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

Step 1: सबसे पहले अप्रेंटिसशिप इंडिया (Apprenticeship India) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।

Step 2: रजिस्ट्रेशन संख्या (Registration Number) नोट कर लें – यह आवेदन के लिए अनिवार्य है।

Step 3: आवेदन पत्र को भरें और इसमें स्पष्ट रूप से उल्लेख करें:

  • ट्रेड का नाम
  • मोबाइल नंबर
  • अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन नंबर

Step 4: आवेदन पत्र के साथ निचे लिखे डॉक्यूमेंट की कॉपी को जोड़े:

  • जन्म तारीख का प्रमाण
  • शैक्षणिक मार्कशीट
  • अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड

Step 5: भरे हुए आवेदन पत्र और डॉक्यूमेंट नीचे दिए गए पते पर भेजें:

Manager,
Government Printing Press and Stationery,
Anandpura, Kothi Road,
Vadodara – 390001.

आवेदन 23 सितंबर 2025 से पहले कार्यालय में पहुँच जाना चाहिए।

निष्कर्ष

वडोदरा अप्रेंटिस भर्ती 2025 छात्रों और युवाओं के लिए करियर बनाने का शानदार मौका है। इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के अनुसार व्यावहारिक ट्रेंनिग (Practical Training) मिलेगा।

कुल 107 पद अलग-अलग तकनीकी और ऑफिस से जुड़े ट्रेड्स में निकाले गए हैं। यह अवसर न सिर्फ उम्मीदवारों को नया कौशल सीखने का मौका देगा, बल्कि उनके करियर विकास (Career Development) में भी मददगार साबित होगा।

अगर आप पात्र हैं, तो देर न करें। जल्द से जल्द Apprenticeship India पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें और 23 सितंबर 2025 से पहले अपना आवेदन जमा कर दें।

Govt Printing Press Vadodara Apprentice 2025 – FAQ

1) वडोदरा अप्रेंटिस 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उतर:
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 23 सितंबर 2025 है।

2) कुल कितनी रिक्तियाँ घोषित की गई हैं?
उतर:
कुल 107 पद घोषित किए गए हैं।

3) क्या Apprenticeship India पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है?
उतर:
हाँ, उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन Apprenticeship India पोर्टल पर अनिवार्य है।

4) अप्रेंटिस को कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
उतर:
प्रेंटिस को भारत सरकार के नियमों के अनुसार निर्धारित मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा।