अगर आप भारत के अंतरराष्ट्रीय हब में एक प्रतिष्ठित नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आया है। International Financial Services Centres Authority (IFSCA) ने ऑफिसर ग्रेड ‘A’ (असिस्टेंट मैनेजर) के पदों के लिए भर्ती निकाली है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह नौकरी आपको GIFT City जैसे बड़े फाइनेंशियल हब में अंतरराष्ट्रीय भविष्य को आकार देने का सुनहरा अवसर देती है।

इस पोस्ट में हम आपको पूरी जानकारी देंगे – कितनी वैकेंसी हैं, शैक्षणिक योग्यता क्या है, परीक्षा पैटर्न कैसा होगा, वेतन कितना है, आवेदन कैसे करना है

मुख्य जानकारी – IFSCA Assistant Manager Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संस्था का नामInternational Financial Services Centres Authority
पद का नामऑफिसर ग्रेड ‘A’ (असिस्टेंट मैनेजर)
कुल पद20
स्थानGIFT सिटी, गांधीनगर
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
वेतन₹62,500 – ₹1,26,100
आधिकारिक वेबसाइटifsca.gov.in

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
नोटिफिकेशन जारी11 सितम्बर 2025
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत11 सितम्बर 2025
आवेदन की अंतिम तारीख25 सितम्बर 2025
फेज़ I परीक्षा11 अक्टूबर 2025
फेज़ II परीक्षा15 नवम्बर 2025
इंटरव्यूजल्द जारी किया जायेगा

पदों की जानकारी (Vacancy Details)

स्ट्रीमकुल पद
General12
Legal4
IT4
कुल पद20

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • राष्ट्रीयता (Nationality): उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • आयु सीमा (Age Limit): 25 सितम्बर 2025 तक उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • आयु में छूट (Age Relaxation): आरक्षित उम्मेदवारों को सरकार के नियम अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • शैक्षणिक योग्यता (Education): शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी निचे दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

क्या आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं? आइए एक नज़र डालते हैं कि किस बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं:

1) जनरल स्ट्रीम (General Stream)
  • मास्टर डिग्री: अर्थशास्त्र, वाणिज्य, व्यवसाय प्रशासन (फाइनेंस), या इकोनोमेट्रिक्स में
  • बेचलर डिग्री + प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन: वाणिज्य में ग्रेजुएशन के साथ CA / CFA / CS / ICWA
2) लीगल स्ट्रीम (Legal Stream)
  • लॉ ग्रेजुएशन: लॉ (Law) में ग्रेजुएशन डिग्री भी मान्य है
3) आईटी स्ट्रीम (IT Stream)
  • बेचलर डिग्री: IT, कंप्यूटर साइंस, MCA

ज़रूरी सुचना:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

सामान्य वर्ग उम्मीदवारों को कम से कम 60% मार्क्स लाना जरूरी है।
SC/ST उम्मीदवारों को 5% की छूट मिलेगी।

आयु सीमा (Age Limit)

25 सितम्बर 2025 तक उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

आयु में छूट (Age Relaxation):

  • SC/ST: 5 वर्ष
  • OBC: 3 वर्ष
  • PwBD (विकलांग उम्मीदवार): 10 से 15 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-servicemen): 5 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fees)

श्रेणीआवेदन शुल्क (₹)
Gen / EWS / OBC1,000 + टैक्स
SC / ST / PwBD100 + टैक्स
भुगतान का तरीका

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड से किया जाएगा। आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI जैसे विकल्पों का उपयोग कर सकते हैं।

वेतन और सुविधाएँ

IFSCA असिस्टेंट मैनेजर की नौकरी सिर्फ प्रतिष्ठा ही नहीं, बल्कि बेहतरीन वेतन और सुविधाओं के साथ आती है। आइए विस्तार से समझते हैं:

वेतन (Pay Scale)
  • बेसिक पे: ₹62,500 – ₹1,26,100
  • मासिक वेतन (Gross Salary): शुरुआती स्तर पर लगभग ₹1,80,000 प्रति महीना
इसमें शामिल भत्ते और सुविधाएँ
  • NPS (नेशनल पेंशन स्कीम)
  • ग्रेड भत्ता
  • विशेष भत्ता (Special Allowance)
  • महँगाई भत्ता (DA)
  • HRA (हाउस रेंट अलाउंस)
  • पारिवारिक भत्ता
  • शिक्षा भत्ता
  • मेडिकल सुविधा
  • यात्रा भत्ता (Travel Allowance) आदि।
नौकरी का स्थान (Job Location)
  • मुख्य कार्यस्थल: GIFT सिटी, गांधीनगर (गुजरात)
  • लेकिन यह पद पूरे भारत या विदेश में भी ट्रांसफर किया जा सकता है।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

IFSCA असिस्टेंट मैनेजर की सिलेक्शन प्रक्रिया काफी सख्त और पूरी तरह पारदर्शी है। इसमें उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होता है:

फेज़ I: ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा
  • कुल मार्क्स: 100
  • प्रश्नपत्र: पेपर 1 और पेपर 2

पेपर 1 (MCQ):

  • सामान्य ज्ञान (General Awareness)
  • अंग्रेज़ी भाषा (English)
  • परिमाणात्मक योग्यता (Quantitative Aptitude)
  • तार्किक क्षमता (Reasoning)

पेपर 2 (MCQ):

  • उम्मीदवार की विशेषज्ञता (Stream-wise Specialized Subject) से संबंधित प्रश्न

महत्वपूर्ण बातें:
प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 (1/4) मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी।
प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में होगा (सिवाय अंग्रेज़ी भाषा वाले सेक्शन के)।

फेज़ II: ऑनलाइन परीक्षा

पेपर 1 (Descriptive English):

  • प्रेसी लेखन (Precis Writing)
  • निबंध (Essay)
  • कॉम्प्रिहेंशन (Comprehension)

पेपर 2 (MCQ):

  • विशेषज्ञता से संबंधित विषय (Specialized Subject)
फेज़ III: इंटरव्यू

इंटरव्यू के जरिए उम्मीदवार की पर्सनैलिटी और विषय ज्ञान का आकलन किया जाएगा।

  • वेटेज:
  • लिखित परीक्षा – 85%
  • इंटरव्यू – 15%

IT स्ट्रीम उम्मीदवारों के लिए: फेज़ II के बाद IT स्ट्रीम वाले उम्मीदवारों के लिए एक कोडिंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा, जो केवल क्वालिफाइंग (Qualifying) होगा।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: IFSCA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: https://www.ifsca.gov.in

Step 2: “Careers” सेक्शन में जाएँ और वहाँ पर क्लिक करें:
“IFSCA RECRUITMENT EXERCISE – RECRUITMENT OF OFFICER GRADE A (ASSISTANT MANAGER) – 2025”

Step 3: “Apply Online” पर क्लिक करें, रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र (Application Form) को सही-सही जानकारी के साथ भरें।

Step 4: हाल ही की पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और Handwritten Declaration को सुचना के अनुसार अपलोड करें।

Step 5: ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

Step 6: अंतिम सबमिशन के बाद अपने आवेदन पत्र और ई-रसीद (e-receipt) का प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.ifsca.gov.in

निष्कर्ष

IFSCA असिस्टेंट मैनेजर भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार मौका है जो भारत के फाइनेंसियल सेक्टर में काम करना चाहते हैं। यह सिर्फ एक स्थिर और सम्मानजनक सरकारी नौकरी ही नहीं, बल्कि एक ऐसा अवसर है जहाँ आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फाइनेंसियल क्षेत्र को नई दिशा देने में योगदान कर सकते हैं।

अगर आप पात्रता मानदंड पूरे करते हैं, तो आखिरी तारीख का इंतज़ार किए बिना तुरंत आवेदन करें और अपने सपनों की नौकरी पाने की ओर एक बड़ा कदम बढ़ाएँ।

IFSCA Assistant Manager Recruitment – FAQ

1) IFSCA ऑफिसर ग्रेड ‘A’ पदों के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उतर:
जो भी उम्मीदवार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करता हो और जिसकी आयु 30 वर्ष से कम हो, वह आवेदन कर सकता है।

2) IFSCA असिस्टेंट मैनेजर का वेतन कितना है?
उतर:
₹62,500 – ₹1,26,100

3) सिलेक्शन प्रक्रिया कैसे होगी?
उतर:

ऑनलाइन परीक्षा (MCQ आधारित)
ऑनलाइन परीक्षा (वर्णनात्मक + विषय आधारित)
इंटरव्यू

4) क्या मैं एक से ज्यादा स्ट्रीम के लिए आवेदन कर सकता हूँ?
उतर:
हाँ, लेकिन इसके लिए आपको प्रत्येक स्ट्रीम के लिए अलग आवेदन करना होगा।

5) क्या SC/ST/OBC/EWS/PwBD उम्मीदवारों के लिए आरक्षण है?
उतर:
हाँ, भारत सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण उपलब्ध है।