Repco Bank Clerk Recruitment 2025: बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करने का सपना है? तो यह मौका आपके लिए है! चेन्नई में स्थित रिप्को बैंक ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) के पद पर भर्ती के लिए सुचना जारी की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यह खासकर उन उम्मीदवारों के लिए है जो तमिलनाडु और पुदुच्चेरी में एक स्थिर बैंकिंग करियर बनाना चाहते हैं। अगर आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री है और आपको कंप्यूटर का ज्ञान है, तो आप आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इस पोस्ट में हम आपको पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, वेतन और सिलेक्शन प्रक्रिया की पूरी जानकारी देंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के आवेदन कर सकें।

मुख्य जानकारी – Repco Bank Clerk Recruitment 2025

प्रश्नजानकारी
संस्था का नाम रिप्को बैंक
पद का नामCustomer Service Associate/Clerk
कुल पदलगभग 30
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
वेतन₹24,050 – ₹64,480
नौकरी का स्थानतमिलनाडु और पुदुच्चेरी
अधिकारिक वेबसाइटwww.repcobank.com

महत्वपूर्ण तारीख (Important Dates)

घटनातारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत18 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तारीख8 सितंबर 2025
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख8 सितंबर 2025
कॉल लेटर डाउनलोडपरीक्षा से 7–10 दिन पहले
परीक्षा की तारीखनवंबर 2025

कौन आवेदन कर सकता है? (Who Can Apply?)

राष्ट्रीयता (Nationality): केवल भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

भाषा (Language): उम्मीदवार को तमिल भाषा में पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने की अच्छी क्षमता होनी चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अन्य शर्तें (Other Requirements): ग्रेजुएशन की डिग्री 30 जून 2025 तक पूरी हो चुकी होनी चाहिए।

शैक्षणिकता (Educational Qualification)

  • किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री (Graduation) UGC मान्य यूनिवर्सिटी से 30 जून 2025 तक पूरी होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर का ज्ञान (knowledge) अनिवार्य है।
  • यदि आपकी डिग्री ओपन यूनिवर्सिटी के माध्यम से है और आपने 10+2 नियमित स्ट्रीम से नहीं किया है, तो वह मान्य नहीं होगी।

आयु सीमा (Age Limit)

केटेगरीकम से कम आयुष्यज्यादा से ज्यादा आयुष्य
General21 वर्ष28 वर्ष
SC/ST21 वर्ष33 वर्ष
OBC21 वर्ष31 वर्ष
PWDसरकारी नियमों के अनुसार
पूर्व सैनिक50 वर्ष तक
विधवा महिलाएँ21 वर्ष35 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fees)

केटेगरीशुल्क
सामान्य / OBC / EWS₹900/-
SC / ST / PWD / पूर्व सैनिक (ExSM)₹500/-

आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन जमा किया जा सकता है – डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI, वॉलेट्स आदि के माध्यम से।

समय: 18 अगस्त 2025 से 08 सितंबर 2025 तक।

वेतन और सुविधाएँ (Salary & Benefits)

  • पे स्केल (Pay Scale): ₹24,050 – ₹64,480
  • मासिक वेतन (Monthly Salary): लगभग ₹42,347/- (भतो के साथ)
  • CTC: करीब ₹8.80 लाख प्रतिवर्ष (सभी भत्तों और सुविधाओं सहित)
  • सर्विस बॉन्ड (Service Bond): ₹25,000 + ₹5,000 (ट्रेनिंग खर्च के लिए)
  • नोटिस: नौकरी छोड़ने के लिए 3 महीने पहले नोटिस देना अनिवार्य होगा।

सिलेक्शन प्रक्रिया (Selection Process)

1) ऑनलाइन टेस्ट (Online Test)
  • परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी।
  • इस पद के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होगा।
2) डॉक्यूमेंट की जांच (Document Verification)
  • डॉक्यूमेंट की जांच की जाएगी।
  • साथ ही स्थानीय भाषा (तमिल) का टेस्ट भी लिया जाएगा।
3) मेडिकल टेस्ट (Medical Test)
  • मेडिकल फिटनेस नियम अनुसार उम्मीदवार की मेडिकल जांच की जाएगी।
4) Probation
  • सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 1 वर्ष की सक्रिय सेवा देनी होगी।
  • जरूरत पड़ने पर यह समय घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

विषयप्रश्नमार्क्स
Reasoning4040
English Language4040
Quantitative Aptitude4040
General Awareness4040
Computer Knowledge4040
कुल200200

महत्वपूर्ण सुचना: प्रत्येक विषय में बैंक द्वारा निर्धारित कम से कम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल करना जरुरी है।

ऑनलाइन परीक्षा केंद्र (Exam Centers): चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, तिरुचि, सलेम और तिरुनेलवेली।

आवेदन कैसे करें (How to Apply)

Step 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ: www.repcobank.com

Step 2: APPLY ONLINE” पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें।

Step 3: स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अपनी डिटेल्स भरें।

Step 4: पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।

Step 5: सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को ध्यान से चेक करें और सेव करें।

Step 6: आवेदन शुल्क को ऑनलाइन जमा करें (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI आदि से)।

Step 7: आवेदन जमा करने के बाद, भरा हुआ फॉर्म और ई-रसीद (e-receipt) डाउनलोड कर लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

वेबसाइटलिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन करेंयहां क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटwww.repcobank.com

निष्कर्ष

यह भर्ती उन ग्रेजुएट के लिए सुनहरा अवसर है जो भारत के तेजी से बढ़ते बैंकिंग सेक्टर में स्थायी और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं।

सरल सिलेक्शन प्रक्रिया और पारदर्शी नियमों के साथ, आपके पास समय पर आवेदन करने, अच्छी तैयारी करने और तमिलनाडु एवं पुदुच्चेरी में ग्राहकों की सेवा करने वाली विश्वसनीय टीम का हिस्सा बनने का शानदार मौका है।

Repco Bank Clerk Recruitment 2025 – FAQ

1) क्या अंतिम वर्ष के छात्र आवेदन कर सकते हैं?
उतर:
नहीं, ग्रेजुएट की डिग्री 8 सितंबर 2025 तक पूरी होनी चाहिए।

2) आरक्षण सुविधाएँ कैसी हैं?
उतर:
भारत सरकार के नियमों के अनुसार प्रमाण पत्र स्वीकार किए जाएंगे।

3) क्या इंटरव्यू अनिवार्य है?
उतर:
नहीं, सिलेक्शन केवल ऑनलाइन टेस्ट और उसके बाद वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।

4) कॉल लेटर कैसे प्राप्त करें?
उतर:
www.repcobank.com पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके।

5) परीक्षा केंद्र कहाँ हैं?
उतर:
चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै, तिरुचि, सलेम और तिरुनेलवेली।